25 लाख रुपए में बिका कोबे ब्रायंट का तौलिया, वर्चुअल नीलामी में 2 जैकेट भी हुई नीलाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिवंगत बास्केटबॉल प्लेयर कोबे ब्रायंट का तौलिया 33 हजार डॉलर यानी करीब 25 लाख रुपए में नीलाम हुआ। तौलिया ब्रायंट ने 2016 के आखिरी मैच के बाद फेयरवेल स्पीच के दौरान इस्तेमाल किया था। उनकी 2 जैकेट भी नीलाम हुई। 13 अप्रैल 2016 को ब्रायंट ने आखिरी मुकाबला खेला था। अंतिम बोली डेविड कोहर ने लगाई। ब्रायंट और उनकी बेटी जियाना की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।
