x

कोहली ने तोड़ा पोंटिंग का रिकॉर्ड, बतौर कप्तान सबसे तेज 11,000 रन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे तेज 11,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने 169वीं पारी में ये कारनामा किया, जबकि पोंटिंग ने 256 पारियों में 11,000 इंटरनेशनल रन बनाए थे। कोहली 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले दुनिया के छठे और भारत के दूसरे कप्तान हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली के 70 शतक हैं, वो पोंटिंग (71) से एक शतक दूर हैं।