कोहली ने तोड़ा टाइगर पटौदी का 51 साल पुराना रिकॉर्ड, बनाए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर कप्तान सर्वाधिक रन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले डे-नाइट टेस्ट मैच के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 51 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली एडिलेड टेस्ट के पहले दिन 74 रन बनाकर बतौर भारतीय कप्तान टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। कोहली ने बतौर भारतीय कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल टेस्ट 851 रन बनाए। इससे पहले टाइगर पटौदी ने बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 टेस्ट मैच में 829 रन बनाए थे।
