पोंटिंग की दशक की टेस्ट टीम में कोहली कप्तान; धोनी को नहीं मिली जगह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने दशक की टेस्ट टीम की लिस्ट जारी की। जिसके कप्तान विराट कोहली और कुमार संगकारा विकेटकीपर बनाए गए हैं। टीम के अन्य मेंबर्स डेविड वार्नर, एलिस्टर कुक, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, डेल स्टेन, नाथन ल्योन, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन हैं। हैरानी की बात है कि पोंटिंग ने अपनी टेस्ट टीम में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं दी।
