कोहली ने सुपरमैन अंदाज में पकड़ा कैच, बाद में खोला राज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
दूसरे टी-20 मैच में विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर का बाउंड्री लाइन पर सुपरमैन अंदाज में कैच लपका।14वें ओवर में जडेजा की गेंद पर लपके गए कैच के बारे में कोहली बोले- ये कुछ ऐसे कैच होते हैं जब गेंद हाथ में फंस जाती है। मैं गेंद को देख रहा था, फिर दोनों हाथों को आगे बढ़ाया और भाग्यशाली रहा कि गेंद हाथों में आ गई।
