कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 6000 रन, बनाया ये नया रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की 119वीं पारी में 6000 रन पूरे किए हैं। हालांकि भारतीय टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है, जिन्होंने केवल 117 पारियों में ये कारनामा कर दिखाया था। जबकि वहीं सचिन तेंदुलकर ने 120, वीरेंद्र सहवाग ने 121 और राहुल द्रविड़ ने 125 पारियों में ये रिकॉर्ड बनाया था।
