हरभजन की गेंदबाजी की कोहली ने उतारी नकल, भज्जी ने दिया ये जबाव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टी-20 मुकाबले से पहले विराट कोहली ने भारतीय दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह के गेंदबाजी की नकल उतारी। कोहली ने भज्जी की तरह गेंद डालने की नकल उतारने के बाद माथे पर दोनों हाथ रखकर उनकी नकल उतारी। जिसपर हरभजन ने कहा 'आप लोगों ने मुझे इसलिए बुलाया है जब कोहली मेरी नकल उतारें तो मैं ये देखूं कि ये मेरी एक्टिंग कैसे करता है'।