उस घटना के बाद कोहली ने मुझे कभी स्लेज नहीं किया : इमरुल कायेस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बांग्लादेश के बाएं हाथ के बल्लेबाज इमरुल कायेस ने उस समय को याद किया, जब मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनकी स्लेजिंग की थी। 2011 में इमरुल और विराट विश्व कप में केवल एक बार आमने-सामने आए। ढाका में मैच के दौरान, विराट ने बायें हाथ के खिलाड़ी को परेशान करने की कोशिश की। मैच में कायेस ने 29 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 34 रन बनाए।