डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने को तैयार कोहली, गांगुली बोले- जल्द होगा मैच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नवनिर्वाचित बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने डे-नाइट टेस्ट मैच को लेकर कहा- कप्तान विराट कोहली दिन-रात का टेस्ट मैच खेलने के लिए सहमत हैं। जल्दी ही इसका आयोजन हो सकता है। बता दें अगर गांगुली का कार्यकाल जुलाई से आगे नहीं बढ़ाया जाता है, तो भारतीय सरजमीं पर दिन-रात टेस्ट मैच का इंतजार बढ़ सकता है। गांगुली ने गुरुवार को मुंबई में कोहली से मुलाकात के बाद ये बात कही।
