दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट जीतते ही ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे कोहली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
विराट कोहली अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट जीतते हैं तो वो इतिहास रच देंगे। मुकाबला जीतने पर विराट दो बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। भारत आज तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रहा है। लेेकिन इस बार विराट कोहली का इरादा इस मिथक को तोड़ने का होगा। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट सेंचुरियन में 26 दिसंबर से खेला जाएगा।
