पिंक बॉल से कोहली की सेंचुरी; पोंटिंग को पछाड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विराट कोहली भारत की ओर से पहला डे-नाइट टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने। कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ करियर का 27वां टेस्ट शतक जड़ा। वहीं कप्तान के तौर पर भी सर्वाधिक शतक के मामले में कोहली ने रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा। बतौर कप्तान 20वां शतक लगाकर कोहली ने 19 शतक लगाने वाले रिकी पोंटिंग को पछाड़ा। इस मामले में ग्रीम स्मिथ 25 शतकों के साथ टॉप पर हैं।
