कोलकाता प्लेऑफ की रेस में बरकरार, राजस्थान बाहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखीं। राजस्थान आईपीएल से बाहर हुआ। कोलकाता के 7वीं जीत से 14 अंक हुए। कोलकाता चौथे स्थान पर है। कोलकाता ने अपना नेट रनरेट भी बेहतर किया। मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर सात विकेट पर 191 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में राजस्थान की टीम नौ विकेट पर 131 रन ही बना पाई।
