आईपीएल में कोलकाता ने दर्ज की बेंगलुरु पर दूसरी धमाकेदार जीत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/BCCI
आईपीएल में एक बार फिर शाहरुख खान के शेरों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए बेंगलुरु की टीम को चारों खाने चित कर दिया है. कोलकाता ने पहले शानदार गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी के जरिए बेंगलुरु को पूरे मैच में उभरने का मौका नहीं दिया. बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विराट कोहली के 68 रनों की बदौलत 4 विकेट पर 175 रन बनाए. जिसके जवाब में कोलकाता की ओर से क्रिस लिन ने अर्ध शतक लगाकर आसानी से अपनी टीम को यह मैच जीता दिया