x

आईपीएल में राजस्थान को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जाने को तैयार कोलकाता

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Twitter/IPL

आईपीएल के एक और रोमांचक मुकाबले में शाहरुख खान के नाइटराइडर्स ने शिल्पा शेट्टी के रॉयलस को 6 विकेट से करारी मार दी है. जिसके बाद राजस्थान की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है तो कोलकाता इस जीत के साथ प्ले ऑफ के और करीब पहुंच गया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम को कोलकाता के गेंदबाजों ने 142 रनों से आगे नहीं बढ़ने दिया. इसके बाद मैदान में उतरे कोलकाता के बल्लेबाजों ने आसानी से 145 रन बनाकर जीत की मंजिल पर दस्तक दी.