वेलेंटीना गुनीना को हराकर महिला स्पीड शतरंज चैंपियनशिप के अंतिम चार में पहुंची कोनेरू हंपी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शीर्ष भारतीय खिलाड़ी कोनेरू हंपी ने गुरुवार को वेलेंटीना गुनीना को हराकर महिला स्पीड शतरंज चैंपियनशिप के चौथे और अंतिम चरण के सेमीफाइनल में जगह बनाई। लेकिन डी हरिका क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। विश्व रैपिड शतरंज चैंपियन हंपी ने रूस की खिलाड़ी को 6-5 से हराया। वहीं हरिका को रूस की पूर्व विश्व चैंपियन अलेक्जेंड्रा कोस्तेनुक के खिलाफ 3-9 से हार का सामना करना पड़ा।
