कैर्न्स कप जीतकर दूसरे नंबर की खिलाड़ी बनीं कोनेरू हम्पी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोनेरू हम्पी ने 2 महीने में दूसरा खिताब जीता। वो कल कैर्न्स कप में जीतीं। हम्पी ने नौवें और फाइनल राउंड में हमवतन हरिका द्रोणवल्ली से ड्रॉ खेला। उन्हें पांच रेटिंग पॉइंट मिले। इसके दम पर वे वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची। वेंजुन जू 5.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं एलेग्जेंड्रा कोस्तेनियुक तीसरे और भारत की हरिका 4.5 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर रहीं।
