कुलदीप यादव और मिकी आर्थर ने 4 दिवसीय टेस्ट का किया विरोध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव और श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर ने टेस्ट मैचों को 4 दिवसीय करने का विरोध किया और 5 दिवसीय होने का समर्थन किया। दोनों ने कहा कि टेस्ट मैचों को 4 दिवसीय करना लंबे प्रारूप के स्वरूप से छेड़छाड़ होगी। इसके पीछे तर्क दिया गया कि कई बार मैच का नतीजा खेल के 5वें दिन आता है। इससे पहले पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने 5 दिवसीय टेस्ट का समर्थन किया था।
