कुलदीप यादव को पड़े सर्वाधिक छक्के, लोकेश राहुल ने 23 पारियों में 11वीं बार 50 से ज्यादा स्कोर किया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
इंग्लैंड ने कुलदीप यादव की गेंद पर 8 छक्के लगाए। वे 2011 के बाद से वनडे में सर्वाधिक छक्के खाने वाले भारतीय गेंदबाज बने। इससे पहले 2013 में विनय कुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 7 छक्के खाए थे। 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से लोकेश राहुल ने 23 वनडे में 11वीं बार 50 से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने दूसरे वनडे में शतकीय पारी खेलकर 108 रन बनाए।
