कुंबले या लक्ष्मण हो सकते हैं कोच! महेला जयवर्धने से भी साधा गया था संपर्क
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
रवि शास्त्री के बाद अनिल कुंबले या वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया जा सकता है। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो रहा है। वो इस पद पर आगे बना नहीं रहना चाहते हैं। इस पद के लिए वीवीएस लक्ष्मण और अनिल कुंबले से संपर्क साधा गया। दावा है कि महेला जयवर्धने से भी कोच बनने के लिए संपर्क किया गया था।
