x

एशियाई आयु वर्ग तैराकी चैंपियनशिप में कुशाग्र ने जीता चौथा गोल्ड

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

कुशाग्र रावत ने एशियाई आयु वर्ग तैराकी चैंपियनशिप की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ चैंपियनशिप में उनके चार गोल्ड हो गए। स्पर्धा में कुशाग्र (3:55.81 सेकंड) पहले, चीनी ताइपे के चांग चेंग ली वेई (3:56.82 सेकंड) दूसरे और सीरिया के अब्बास उमर (4:01.52 सेकंड) तीसरे नंबर पर रहे। श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में 55.06 सेकंड के नए मीट रिकॉर्ड के साथ चैंपियन बने।