वर्चुअल फैन्स के साथ 93 दिन बाद शुरू हुआ ला लिगा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
कोरोनावायरस की वजह से मार्च में रोकी गई स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा 93 दिन बाद दोबारा शुरू हुई। पहले मैच में सेविला ने रियाल बेटिस को 2-0 से हराया। मैच में होम टीम के लिए लुकास ओकैम्पोस ने 56वें मिनट में पेनल्टी के जरिए पहला गोल दागा। लीग का पिछला मैच 11 मार्च को आइबर और रियाल सोसिडाड के बीच खेला गया था। इसमें सोसिडाड 2-1 से जीता था।