भूख के चलते घर के सामने गिरा मजदूर, मदद को दौड़े मोहम्मद शमी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मोहम्मद शमी ने साथी क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल को लाइव चैट में बताया कि राजस्थान से आए एक मजदूर को बिहार जाना था। मैंने सीसीटीवी में देखा कि वो मेरे दरवाजे के पास भूख से बेहोश पड़ा है। इसके बाद मैंने उसके खाने का इंतजाम किया, उसकी मदद की। बकौल शमी, उनके घर के पास से हाईवे गुजरता है। जहां वह देखते हैं कि लोग काफी मुश्किलों में हैं और परेशानी का सामना कर रहे हैं।
