वेस्टइंडीज दौरे से पहले श्रीलंका को झटका, तेज गेंदबाज लाहिरु कुमारा हुए संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया श्रीलंका क्रिकेट ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरु कुमारा कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से संक्रमित पाए गए हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, "लाहिरु का आरटी-पीसीआर टेस्ट रविवार को किया गया था, जिसमें उनका नतीजा पॉजिटिव आया। लाहिरु को सरकार के कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। एसएलसी भी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करके सामान्य ऑपरेशन जारी रखेगी।"
