लक्ष्य सेन ने जीता सारलोरलक्स ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जर्मनी में चल रहे सारलोरलक्स ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में चीनी खिलाडी वेंग हांग यांग को हराकर 18 वर्षीय भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मैच जीतते हुए लगातार दूसरा बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 100 खिताब अपने नाम कर लिया है। मैच में लक्ष्य ने खिताबी मुकाबले में यांग को 17-21 21-18 और 21-16 से हराया। आगे लक्ष्य आयरिश ओपन और स्कॉटिश ओपन टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं।
