लंका प्रीमियर लीग: बीच टूर्नामेंट से अचानक वापस पाकिस्तान लौटे शाहिद अफरीदी, ट्वीट करके दी जानकारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तान के पूर्व स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी लंका प्रीमियर लीग (LPL) के बीच से ही अपने देश वापस लौट गए हैं। उन्होंने निजी कारण का हवाला देते हुए पाकिस्तान लौटने का निर्णय किया है। हालांकि, अफरीदी ने आश्वासन दिया कि स्थिति ठीक होने के बाद वह टीम के साथ वापस आ जाएंगे। आपको बता दें कि LPL के पहले सीजन में अफरीदी गॉल ग्लैडिएटर्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं।