टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की आखिरी तारीख बढ़ाई गई, फीफा वर्ल्ड कप सस्पेंस बरकरार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इस साल 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होने वाले टोक्यो ओलंपिक को कोरोनावायरस के कारण टाल दिया गया है। अब ये गेम अगले साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होंगे। इसी के साथ फेडरेशन ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 29 जून 2021 कर दिया है। उधर फीफा के अध्यक्ष गियानी इनफेंटिनो ने कोरोना के कारण आगामी गेम्स को लेकर संशय जाहिर किया है।
