सड़क दुर्घटना में मारे गए घाना के 7 युवा फुटबालरों को दी गई अंतिम विदाई
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अफ्रीकी देश घाना के दक्षिणी अशांति क्षेत्र में सड़क हादसे में मारे गए सात किशोर फुटबॉलरों का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। वहीं घाना के खेल मंत्री इसाक आसियामह और घाना फुटबॉल एसोसिएशन के अधिकारियों ने ऑफिंसो में शोक संपत्त परिवारों के साथ युवा फुटबॉलरों को अंतिम विदाई दी। बता दें 19 सितंबर को हुए एक सड़क हादसे में सात फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत हो गई थी। जबकि 30 अन्य घायल हुए।