जानें शिवम दुबे ने कैसे उठाया विराट कोहली के इस प्रयोग का फायदा
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भले ही दूसरे टी-ट्वेन्टी मैच में भारत वेस्टइंडीज से हार गया हो, लेकिन इस मैच में विराट द्वारा बैटिंग लाइनअप में किये गए बदलाव का फायदा शिवम दुबे ने बखूबी उठाया। विराट ने शिवम को तीसरे नम्बर पर अपनी जगह भेजा। जिसका लाभ उठाते हुए शिवम ने 30 गेंदों में 54 रन बना डाले जिसमे 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। फैन्स शिवम को अगले युवराज के रूप में देख रहें हैं।
