Lionel Messi ने रिकार्ड मैच में दागे दो गोल, बार्सिलोना को दिलायी बड़ी जीत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
मेस्सी ने बार्सिलोना की तरफ से लीग में सर्वाधिक मैच खेलने के झावी हर्नाडेज के रिकार्ड की बराबरी की और इस मैच को यादगार बनाने में कसर नहीं छोड़ी. इस स्टार स्ट्राइकर ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम और फिर 75वें मिनट में गोल दागे. उनके अलावा फ्रांसिस्को ट्रिनकाओ ने भी दो गोल किये जबकि जूनियर फिर्पो ने टीम की तरफ से आखिरी गोल किया.