x

मेसी ने रिकॉर्ड छठी बार जीता बैलोन डी'ओर अवॉर्ड, रेपिनो सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनल मेसी फिर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गए। बीती रात Paris में उन्होंने रिकॉर्ड छठी बार बैलोन डी'ओर अवॉर्ड जीता। चैम्पियंस लीग में 34 टीमों के खिलाफ गोल करने वाले पहले खिलाड़ी मेसी ने 4 साल बाद अवॉर्ड जीता। लिवरपूल के डिफेंडर वर्जिल वान डिक दूसरे और युवेंट्स के क्रिस्टियानो रोनाल्डो तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिलाओं में अमेरिका की मेगन रेपिनो ने दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान हासिल किया।