नन्हे फुटबॉलर ने कॉर्नर से दागा गोल, लोगों ने लियोनल मेसी से की तुलना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
केरल में 10 साल के दानी नामक एक फुटबॉलर ने कॉर्नर से गोल कर फुटबॉल प्रशंसकों को हैरान कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बता दें 9 फरवरी को मीनान्गडी में ऑल केरल किड्स फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। जिसमें दानी ने KFTC की ओर से खेलते हुए मैच में हैट्रिक लगाई। टूर्नामेंट में 13 गोल करने वाले दानी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।