72वां जन्मदिन मना रहे लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर के नाम दर्ज हैं खास रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
सचिन तेंदुलकर भी जिन्हें अपना आदर्श मानते हैं आज 10 जून 1949 को जन्में उन्हीं सुनील गावस्कर का 72वां जन्मदिन है। सुनील गावस्कर ने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी सरजमीं पर टेस्ट पदार्पण किया और पहली ही सीरीज में 774 रन बनाए। यह पदार्पण टेस्ट सीरीज में आज भी सर्वाधिक रन का विश्व रिकॉर्ड है। गावस्कर जब रिटायर हुए तो उनके नाम 10122 रन थे जो तब सर्वाधिक टेस्ट रन का विश्व रिकॉर्ड था
