EPL में लिवरपूल ने आर्सेनल को 3-1 से हराया, दर्ज की सत्र की लगातार तीसरी जीत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
इंग्लिश प्रीमियर लीग में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए लिवरपूल ने आर्सेनल को 3-1 से हराया। टीम की यह इस सत्र की लगातार तीसरी जीत है। लिवरपूल के डियोगो जोटा ने अपनी नई टीम की ओर से 88वें मिनट पर गोल दागा। वहीं आर्सेनल को एलेक्सांद्र लकाजेते ने बढ़त दिलाई लेकिन इसके बाद उन्होंने दो मौके गवाए। लिवरपूल के लिए अगले दो गोल सादियो माने और एंड्रयू रोबर्टसन ने किए।