रेड बुल साल्जबर्ग को हराकर चैंपियंस लीग के नॉकआउट में पहुंची लिवरपूल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लिवरपूल ने ग्रुप-ई के मुकाबले में रेड बुल साल्जबर्ग को 2-0 से हराकर चैंपियंस लीग 2019-20 के नॉकआउट में प्रवेश किया। वालेंसिया, नेपोली, लियोन और बोरूशिया डॉर्टमंड भी नॉकआउट में पहुंची। लिवरपूल के लिए नबी कैता ने 57वें और मोहम्मद सलाह ने 58वें मिनट में गोल किया। जीत के बाद लिवरपूल के ग्रुप-ई में 13 अंक हुए। ग्रुप-जी में लियोन ने रेड बुल लीप्जिंग के साथ 2-2 का ड्रॉ खेला।
