लिवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में जीते सबसे तेज 30 मैच, ब्राइटन को 3-1 से हराया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया मैच में लिवरपूल ने ब्राइटन को 3-1 से हराया। इसी के साथ लिवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में सबसे तेज 30 मैच जीतने का रिकॉर्ड बना लिया है। ब्राइटन के खिलाफ लिवरपूल के लिए मोहम्मद सालाह ने दो, जबकि हेंडरसन ने एक गोल किया। लिवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग के सीजन में 34 में से 30 मैच जीते और ये लिवरपूल की 14वें मैच में लगातार 13वीं जीत है।
