‘आप’ के एकमात्र लोकसभा सांसद भगवंत मान ने पंजाबी में ली शपथ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: tribuneindia.com
पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से सांसद और लोकसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के एकमात्र नेता भगवंत मान ने लोकसभा में पंजाबी में लोकसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। उन्होंने अपनी शपथ को इंकलाब ज़िंदाबाद का नारा लगाकर खत्म किया। गौरतलब है कि भगवंत मान पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर वीरेंद्र कुमार ने शपथ दिलाई।