लखनऊ छह विकेट से जीता, दिल्ली की लगातार दूसरी हार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आईपीएल 2022 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया। केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ ने दिल्ली के 150 रन के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। लखनऊ की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 80 रन की पारी खेली। केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ की टीम जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
