लखनऊ सुपरजाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दी 12 रन से मात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लखनऊ सुपरजाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हराया। लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 157 रन ही बना सकी। लखनऊ की यह लगातार दूसरी जीत है। टीम ने तीन मैच खेले हैं। वहीं, हैदराबाद की यह लगातार दूसरी हार है। प्वाइंट्स टेबल में हैदराबाद 10वें तो लखनऊ 5वें नंबर पर मौजूद है।
