शतरंज की ताजा रैंकिंग में पुरुषों में मैग्नस कार्लसन शीर्ष पर काबिज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शतरंज की वैश्विक संस्था Federation Internationale Des Echecs ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। पुरुष वर्ग में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन 2,862 रेटिंग के साथ शीर्ष पर हैं। महिला वर्ग में चीन की हू यिफान पहले और जू वेन्जुन दूसरे नंबर पर काबिज हैं। यिफान के 2,664 और वेन्जुन के 2,583 अंक हैं। वहीं लड़कियों के वर्ग में कजाखस्तान की ज़नसाया अब्दुमलिक 2,471 रेटिंग के साथ टॉप पर हैं।
