इस देश के पूर्व कप्तान ने ठुकराया अपने देश से 2019 वर्ल्ड कप का ऑफर, कहा- मोहभंग हो गया
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: PTI
श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने वर्ल्ड कप 2019 में श्रीलंकाई टीम से जुड़ने से मना कर दिया है. उन्होंने कहा कि द्वीप देश में खेल की जो स्थिति है उसे देखकर मोहभंग हो गया है. खेल वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में जयवर्धने ने कहा कि मुझे निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन टीम चयन हो चुका है और अब सब चीजें खत्म हो चुकी हैं. मुझसे जिस भूमिका की उम्मीद की गई थी, मैं उसे समझ नहीं पाया हूं.
