बाजार में सस्ते दामों में बिकने लगी धोनी के फार्म की ऑर्गेनिक सब्जियां
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Social Media
भारतीय पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपना फार्म बिजनेस शुरू किया है और अब उनके फार्म में उगाई गई ऑर्गेनिक सब्जियां बिकने के लिए मार्केट में भी आ गई हैं। इन सब्जियों की खास बात ये है कि, ये ऑर्गेनिक होने के साथ सस्ती भी हैं। दरअसल डेली मार्केट से थोड़े से आगे धोनी का कियोस्क फार्म है, जहां ऑर्गेनिक सब्जियों की बिक्री हो रही है। गोभी सिर्फ 10 रुपये प्रति किलो, टमाटर 30 रुपये किलो बिक रहा है।
