महेंद्र सिंह धोनी ही होंगे आईपीएल 2023 में चेन्नई टीम के कप्तान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चेन्नई फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया कि अगले सीजन में भी धोनी ही कप्तानी करते नजर आएंगे। इस बात की पुष्टि चेन्नई टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने की है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ही अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
