जासूसी पर आधारित सीरीज बनाएंगे महेंद्र सिंह धोनी, पहला सीजन धोनी पर होगा आधारित
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
2011 में भारतीय क्रिकेट को दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। धोनी का क्रिकेट करियर काफी सफल रहा है। क्रिकेट के अलावा बाकी कई क्षेत्रों में भी वह सक्रिय रहते हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि धोनी जासूसी पर आधारित एक एनिमेटिड सीरीज का निर्माण करने वाले हैं। दिलचस्प है कि सीरीज का पहला सीजन धोनी पर ही आधारित होगा।