मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव,जेसन की जगह लेंगे मैकलेनगन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: zeenews
आईपीएल 2018 का 11वां सीजन शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़ा फेरबदल किया गया है. ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज जेसन बेहरेनड्रोफ को बाहर रखते हुए उनकी जगह न्यूजीलैंड के मिशेल मैकलेनगन को टीम में जगह दी गयी है. ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि जेसन काफी समय से पीठ की समस्या से जूझ रहे है. बीसीसीआई से अनुमति मिलने के बाद मुंबई इंडियंस टीम ने मैकलेनगन का चयन कर उन्हें एक करोड़ रुपये में खरीद लिया है.