x

मोबाइल और कंप्यूटर पर भी पसंदीदा गेम बना लूडो

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Axelblog

हमारे बचपन में लूडो और सांप सीढ़ी का खेल बहुत ज्यादा पसंद किया जाता था. और बच्चों से लेकर बड़ों तक घंटो-घंटो लोग इस खेल को खेला करते थे.लेकिन बदलते वक्त के साथ इन खेलों ने अपनी पहचान खो दी. लेकिन अब एक बार फिर लूडो गेम ने वापसी की है. और यह गेम मोबाइल और कंप्यूटर की दुनिया में एक अलग ही पहचान कायम कर चुका है. दुनिया भर से 10 करोड लोगों ने इस खेल को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर लिया है. ये खेल Ludo King के नाम से उपलब्ध है .