टेबल टेनिस की रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बने 'मानव ठक्कर'
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
हाल ही में ITTF द्वारा जारी की गई ताजा रैंकिंग में अंडर-21 पुरुष सिंगल्स वर्ग में भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मानव ठक्कर 9वें पायदान ऊपर चढ़कर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं. यह मुकाम मानव ने दिसंबर में कनाडा के मारखाम में IITF चैलेंज प्लस बेनेमैक्स वर्गो नार्थ अमेरिकन ओपन जीतने के बाद हासिल किया है. वहीं सीनियर वर्ग में सथियन ने 30वें जबकि अचंता शरथ कमल ने 33वां स्थान हासिल किया है.
