क्रिकेटर मनदीप सिंह बने पिता, पत्नी जगदीप ने दिया बेटे को जन्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय क्रिकेटर और सैयद मुश्ताक अली लीग में पंजाब की कमान संभाल रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज मनदीप सिंह पिता बन गए हैं। 29 वर्षीय क्रिकेटर की पत्नी जगदीप जस्वाल ने एक बच्चे को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी खुद मनदीप ने 16 जनवरी को अपने ट्विटर हैंडल से दी। दोनों ने बच्चे का नामकरण भी कर दिया। मनदीप की पोस्ट के मुताबिक बच्चे का नाम राजवीर रखा गया है।
