मनीष कौशिक ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए किया क्वालीफाई
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
मुक्केबाज मनीष कौशिक ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में अपना स्थान पक्का कर लिया। उन्होंने 63 किलो भार वर्ग में आस्ट्रेलिया के हैरिसन गरसिडे को 4-1 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। इसी के साथ टोक्यो ओलंपिक में जगह पक्की करने वाले मनीष नौंवे भारतीय मुक्केबाज बने। मनीष चंडीगढ़ के एसडी कॉलेज के छात्र रह चुके हैं। वे मूल रूप से भिवानी के देवसर गांव के रहने वाले है।