फिलीपींस के दिग्गज मुक्केबाज मैनी पैकियाओ ने की संन्यास की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Firstpost
फिलीपींस के दिग्गज मुक्केबाज मैनी पैकियाओ ने संन्यास की घोषणा की। वो 2022 के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। आठ-डिवीजन विश्व चैंपियन और सीनेटर, पैकियाओ का मुकाबला वर्तमान राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते से होगा। 42 वर्षीय मैनी पैकियाओ ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा, "मेरे लिए यह स्वीकार करना मुश्किल है कि एक मुक्केबाज के रूप में मेरे लिए मेरा समय समाप्त हो गया है। आज मैं अपने संन्यास की घोषणा कर रहा हूं।"
