मनु भाकर ने दोहा में 10 मीटर एयर पिस्टल गेम में जीता गोल्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने दोहा में आयोजित 14वीं एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल गेम में 244.3 के स्कोर के साथ गोल्ड जीता। चैम्पियनशिप के इस संस्करण में ये अभी तक भारत का पहला स्वर्ण है। मनु पहले ही टोक्यो ओलंपिक-2020 कोटा हासिल कर चुकी हैं। चीनी निशानेबाजों क्यिान वांग ने 242.8 स्कोर के साथ रजत और रेनक्सिन जियांग ने 220.2 स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
